Sunday, 5/5/2024 | 10:18 UTC+0
Breaking News, Headlines, Sports, Health, Business, Cricket, Entertainment  News18Network.com

सलमान और लूलिया की बढ़ती नजदकिया

सलमान और लूलिया की बढ़ती नजदकिया

आज कल  दबंग खान रोमानिया की टीवी स्टार लूलिया वंतूर के साथ अपने रिश्तों को लेकर काफी चर्चा में हैं। सूत्रों के मुताबिक ये बताया जा रहा है कि दोनों बहुत जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पिछले 25 साल से  सलमान खान एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिससे विश्व की करोड़ों लड़किया शादी करने के ख्वाब देख रही है। ऐसे में हर किसी के मन में यही बात होगी कि ये लूलिया में ऐसा क्या है जो वो सलमान के करीब आ गयी। टीवी स्टार लूलिया वंतूर रोमानिया की काफी जानी मानी एक्ट्रेस हैं। दरअसल लूलिया मॉडलिंग और टीवी दोनो मे अपनी खासा पहचान बना चुकी हैं। इसी बीच लूलिया की मुलाकात रोमानिया के ही एक सुपरस्टार मारियस मोगा से हुई। कुछ समय बाद दोनों के बीच प्यार हुआ और जल्द ही दोनों ने शादी भी कर ली।

हालांकि कुछ समय बाद मारियस और लूलिया वंतूर के बीच रिश्ते पहले जैसे नहीं रहे, दोनों के बीच दरार आने लगी थी। साल 2010 में दोनों के बीच काफी बहस होने लगी और इसी बीच लुलिया ‘एक था टाइगर’ की शूटिंग कर रहे अभिनेता सलमान खान से मिली। यकीनन तभी से सलमान को लूलिया पसंद आ गईं। उसके बाद साल 2011 में लूलिया ने अपने रोमानियाई के पति से तलाक ले लिया। तभी से लुलिया सलमान खान के और ज्यादा करीब आने लगी।

पूर्व पति से तलाक के बाद लूलिया अपना समान लेके भारत आ गईं। उन्होंने कई फिल्मो में छोटा मोटा रोल या आइटम नम्बर किया है दरअसल वो  अपने शो की वजह से लोकप्रिय नहीं है बल्कि सलमान की मेहमान होने की वजह से है, और अब ललिया सलमान के घर ही रहती है। मीडिया में कई बार उनकी तस्वीरें सलमान के साथ वायरल हो चुकी है। कुछ समय पहले अभिनेत्री प्रीति जिंटा की शादी में सलमान खान के साथ लूलिया के आने से मीडिया में दोनों की शादी की खबरों पर जोर दिया है।

कुछ दिनों पहले दो बार सलमान खान और उनके परिवार के साथ लूलिया की बढती नजदीकी देखने को मिली एक तो वो सलमान की मां सलमा के साथ नजर आयी तो वही दूसरी ओर प्रीति जिंटा की शादी के रिसेप्शन में सलमान के साथ लूलिया नजर आयी। हालांकि अभी तक सलमान ने लूलिया से शादी को लेकर कुछ नहीं कहा है। इस तरह हम ये तो नहीं कह सकते कि सलमान लूलिया से कब शादी कर रहे हैं, या फ़िलहाल वो नहीं कर रहे हैं। लेकिन ये बात तो पक्की है की लूलिया सलमान की पहली प्रेमिकाओ से काफी अलग नजर आ रही है।

POST YOUR COMMENTS

Your email address will not be published. Required fields are marked *